जयपुर, राजस्थान।
एक ओर देश की जनता पर कोरोना की मार अभी भी चल रही हैं, वहीं अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की कमर तोड़ दी हैं। राजस्थान में पेट्रोल के दाम 100 रुपये की तरफ बढ़ रहे हैं। आज राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दामों में 26 पैसे और डीजल के दामों में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
अब जयपुर में पेट्रोल के दाम 92.16 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल के दाम 84.19 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल गंगानगर जिले में है, वहां पेट्रोल के दाम 97 रुपये के पास है, सबसे महंगा पेट्रोल इसी शहर में हैं, क्योंकि यहां ट्रांसपोर्ट का खर्च सबसे ज्यादा है। इस तरह पेट्रोल के दाम 100 रुपये के करीब पहुंचने वाले हैं।

Tnxx for comment