गुरुवार को नागौर में कोरोना विस्फ़ोट, 97 मरीजों की साथ कुल मरीज हुए 3500 के पास

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





नागौर जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा हैं, गुरुवार को जिले में बड़ा विस्फ़ोट हुआ। गुरुवार को एक साथ 97 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 3454 हो गई, आज यह आंकड़ा 3500 के पास पहुंच जाएगा। नागौर जिले में अब तक 44 लोगों की मौत हो गई हैं, जिले में अब 644 मरीज कोरोना के एक्टिव केस हैं। 


गुरुवार को मेड़ता ब्लॉक में 18, रियांबड़ी में 17, मूंडवा ब्लॉक में 16 मरीज सामने आए, नागौर तहसील में भी 16 मरीज मिले। डीडवाना में 12 तो परबतसर में 7 मरीज मिले। मकराना, कुचामन और लाडनूं में 3-3 मरीज मिले। इसके अलावा Dडेगाना में 2 मरीज और मिले।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default