राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि अब सोनिया गांधी राजस्थान के सियासी संकट को बचाने के लिए आखिरी कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी पायलट और गहलोत के बीच हुए झगड़े को सुलझाने की अंतिम कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी कल ही अस्पताल से वापस लौटी है, ऐसे में अब इस सफ्ताह गांधी परिवार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बचाने की पूरी कोशिश करेगा।
हाल ही में जैसलमेर में सीएम गहलोत ने भी इस तरह का इशारा किया था। जैसलमेर में सीएम गहलोत ने कहा कि अगर बागी विधायकों को आलाकमान माफ कर दे, तो मैं सबको गले लगाने को तैयार हूं। लेकिन पायलट कैम्प के इशारे को देखे तो पायलट कैम्प माफी मांगने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे है। पायलट कैम्प इन दिनों बीजेपी की विचारधारा के काफी निकट आ गया है, ऐसे में इस समय पायलट की वापसी काफी मुश्किल ही लग रही है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पायलट अब विधानसभा सत्र तक दिल्ली में रहेंगें और अपने कोई भी पते नहीं खोलेंगें। विधानसभा सत्र में पायलट कैम्प भाग लेगा और इसी दौरान पायलट कैम्प का रुख स्पष्ट होगा। फिलहाल देखना होगा कि गांधी परिवार पायलट और गहलोत के बीच किस तरह का हस्तक्षेप कर पाता है या फिर नहीं कर पाता है?

Tnxx for comment