आज जयपुर में BJP और RLP की राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई, जिसमें BJP और RLP के नेताओ ने भाग लिया। इस मीटिंग में RLP ने यह फैंसला लिया हैं कि राज्यसभा चुनाव में RLP बीजेपी को समर्थन देगी। RLP की ओर से रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल और रालोपा प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग इस बैठक में शामिल हुए, वही बीजेपी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी शामिल हुए।
हनुमान बेनीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में RLP मोदी जी के साथ है और NDA घटक दल के रूप में काम कर रही हैं, पिछले चुनावों में BJP और RLP साथ-साथ रहे हैं और अब राज्यसभा चुनाव में भी RLP बीजेपी को ही समर्थन देगी। वही RLP प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस खरीद फरोख्त करने की कोशिश कर रही हैं, विधायकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं, RLP के तीनों वोट बीजेपी को ही जायेंगे।
हम आपको बता दे कि RLP के विधानसभा में 3 विधायक हैं। राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इन 3 सीटों पर 4 उमीदवार खड़े किए गए हैं, जिनमें 2 बीजेपी ने और 2 उमीदवार कांग्रेस ने तय किये हैं, लेकिन बीजेपी के पास सिर्फ 1 राज्यसभा उमीदवार के लिए ही पर्याप्त बहुमत हैं। हालांकि अब इस पर फैंसला 19 जून को ही होगा कि आखिर कौन जीतेगा?

Tnxx for comment