राजस्थान की रिकवरी रेट हुई 75 % से ही ज्यादा, देश मे सबसे ज्यादा है रिकवरी रेट

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में आज सुबह 131 नए कोरोना मरीज मिले हैं, अब राजस्थान में मरीजों की संख्या 12532 हो गई हैं, लेकिन राजस्थान में मरीजों के साथ-साथ लोग काफी संख्या में ठीक भी होते जा रहे हैं। राजस्थान का रिकवरी रेट में 75 प्रतिशत से भी ऊँपर हो गया, जो देश मे सबसे ज्यादा है। राजस्थान का रिकवरी रेट शुरू से ही काफी अच्छा है। अब तक राजस्थान में 9500 के लगभग कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान प्रदेश में अब 3000 से भी कम मरीज कोरोना एक्टिव हैं। राजस्थान के सभी जिलों में कोरोना पहुंच चुका हैं, लेकिन कई जिले अब कोरोना फ्री भी हो गए है। राजस्थान के काफी जिलों में कोरोना की जांच भी की जा रही हैं। राजस्थान में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं, जो भी देश मे सबसे ज्यादा है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default