राजस्थान में शराब ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंगलवार को प्रदेश में बिकी 74 करोड़ 72 लाख की दारू

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।




कोरोना लॉक डाउन के बाद एक बार फिर प्रदेश में शराब की दुकानें खुली हैं। लगभग 40 दिनों जैसी ही शराब की दुकानें खुली है, तो शराब ने एकाएक रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान में मंगलवार को 74 करोड़ 72 लाख की शराब बिकी, वही सोमवार को राजस्थान में 65 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई हैं। यह आंकड़े काफी चोंकाने वाले है। 2 दिन बिकी शराब से राजस्थान सरकार ने 40 करोड़ रुपये कमाए है। जयपुर जैसे बड़े शहर में शराब के लिए लोगों ने एक-एक किलोमीटर की लाइन लगा दी थी, हालांकि लोग सोशियल डिस्टेंस बना कर ही शराब खरीद रहे हैं।



मंगलवार को राजस्थान में 66 करोड़ की अंग्रेजी शराब और 8.72 करोड़ की देशी शराब बिकी हैं। वही सोमवार को 59 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बिकी तो 6 करोड़ की देशी शराब बिकी हैं। अकेले जयपुर शहर में मंगलवार को 7 करोड़ की दारू बिक गई, वही पूरे जयपुर जिले में यह आंकड़ा 10 करोड़ का रहा। राजस्थान में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। हम आपको बता दे कि प्रदेश में 42 दिनों के बाद शराब की दुकानें खुली है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default