राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ हर दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। प्रदेश में मंगलवार को 97 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में मरीजों की संख्या 3158 हो गई हैं। मंगलवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा मौतें हुई। एक दिन में प्रदेश में 12 मौत हो गई हैं, यह सभी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे। राजस्थान में कोरोना से कुल 89 लोग मौत का शिकार बन गए हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज जयपुर में हैं, जयपुर में 1047 कोरोना मरीज हैं, वही दूसरा स्थान जोधपुर का हैं, जहां 762 कोरोना मरीज हैं। वही राजस्थान में अब तक 1525 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इसप्रकार राजस्थान में लगभग 50%लोग कोरोना से रिकवर कर गए हैं।

Tnxx for comment