सांसद बेनीवाल ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के भाई मनीष चौधरी पर करवाया नामजद मुकदमा दर्ज

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

हाल ही में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के बाड़मेर प्रवास के दौरान उन पर पथराव हुआ था। यह घटना बाड़मेर के बायतु में उस वक्त घटी जब सांसद बेनीवाल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी में जा रहे थे। अब हनुमान बेनीवल6ने इस मामले में बाड़मेर एसपी को ईमेल करके राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के भाई मनीष चौधरी पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। हनुमान बेनीवाल ने इस हमले का आरोप सीधा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर लगाया था, बेनीवाल ने हमले के बाद हरीश चौधरी को लेकर कई विवादित बयान भी दिए थे।

अब बाड़मेर एसपी के पास ईमेल करके करवाया मुकदमा दर्ज और बोले यह

सांसद हनुमान बेनीवाल ने हरीश चौधरी के भाई मनीष चौधरी, पूर्व प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल सहित कई अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं, उनका आरोप हैं कि इन लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। बेनिवाल का कहना हैं कि एक केंद्रीय मंत्री और सांसद पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, वो भी पुलिस की मौजूदगी में हुआ है, इसमें हरीश चौधरी का सीधा सीधा हाथ हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default