डीडवाना, नागौर।
आज राजस्थान प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पूरे प्रदेश में कुछ जगहों को छोड़कर लगभग मतदान शांतिपूर्ण हुआ है। नागौर के डीडवाना और मकराना में भी निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान डीडवाना में नगर पालिका मतदान के दौरान डीडवाना विधायक चेतन डुडी और पूर्व मंत्री यूनुस खान के बीच बड़ी नोकझोंक हुई। यह पूरा मामला वार्ड नम्बर 11 का हैं, जहाँ मंत्री यूनुस खान मतदान करने पहुंचे और वहीं पर बड़ा हंगामा हो गया।
पूर्व मंत्री यूनुस खान ने आरोप लगाया कि विधायक चेतन डुडी और पालिका अध्यक्ष बाबू खान ने उन्हें मतदान नहीं करने दिया। यूनुस खान ने पूर्व विधायक स्वर्गीय रुपाराम डुडी को भी याद करते हुए कहा उन्होंने भी मेरे ऊँपर हमला कराया। इसके बाद यूनुस खान बूथ के बाहर ही धरने पर बैठ गए, इस दौरान विधायक चेतन डुडी और पूर्व मंत्री यूनुस खान के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच भी नोकझोंक देखी गई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया और स्थिति को संभाल लिया।

Tnxx for comment