RLP सयोंजक हनुमान बेनीवाल अब कूदे RCA की लड़ाई, गहलोत के खिलाफ आंदोलन

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

RCA विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, अब इस विवाद में प्रदेश के चर्चित नेता और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल कूद पड़े हैं। बेनीवाल ने अब रामेश्वर डूडी के लिए आंदोलन करने की ठान ली हैं। बेनीवाल का कहना हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत ने रामेश्वर डूडी की राजनीतिक हत्या की हैं। बेनीवाल आज 10 बजे सभी रालोपा कार्यकर्ताओं को SMS स्टेडियम में बुलाया हैं। 

बेनीवाल का कहना हैं कि प्रदेश के तानाशाह मुख्यमंत्री गहलोत ने पहले किसान नेता डूडी को नोखा से हराकर उनकी राजनीतिक हत्या की, उसके बाद अपने बेटे के लिए RCA चुनाव में भी डूडी को पीछे धकेल रहे है। डूडी RCA के असली हकदार है, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत गैर लोकतांत्रिक तरीके से अपने बेटे को RCA में सेट कर रहे हैं, हम ऐसा होने नहीं देंगें, इसके लिए हम आंदोलन करेंगें।

यह भी पढ़े- रामेश्वर डूडी का नामांकन हुआ खारिज, डूडी ने कहा- गहलोत ने मेरे ऊँपर खंजर रोपा

हम आपको बता दे कि RCA का चुनाव 4 अक्टूबर को होने जा रहा हैं, इस चुनाव के लिए रामेश्वर डूडी को अयोग्य करार दिया है, उनके सामने चुनाव लड़ रहे वैभव गहलोत ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं। रामेश्वर डूडी गुट में से अभी तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default