जयपुर, राजस्थान।
RCA विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने रही हैं। रामेश्वर डूडी का नामांकन पत्र अब खारिज कर दिया गया हैं। इसके बाद रामेश्वर डूडी और उनके समर्थक SMS स्टेडियम पहुंचे, जहाँ पर पुलिस ने डूडी समर्थकों को आगे नहीं जाने दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, इसके अलावा कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के साथ झड़प भी की। इसके बाद सिर्फ डूडी को ही sms स्टेडियम के अंदर RCA अकेडमी में जाने दिया।
डूडी ने गहलोत पर बोला हमला, बोले- सरकार ने मेरे ऊँपर खंजर रोपा
डूडी के नामांकन पत्र के खारिज होने और पुलिस द्वारा इस तरह के व्यवहार को लेकर रामेश्वर डूडी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला। डूडी ने कहा कि गहलोत सरकार ने मेरे ऊँपर खंजर रोपा हैं, राजस्थान प्रदेश की जनता इसका जवाब सरकार को जरूर देगी। सरकार युवाओं और आम जनता की आवाज को पीछे धकेलने का काम कर रही हैं, राजस्थान की जनता इसका बदला सरकार से लेलेगी। हमारे DCA सचिव पीछे नहीं हटेंगे, चुनाव अधिकारी सिर्फ एक पक्ष को कर रहा हैं सपोर्ट। चुनाव अधिकारी ने हाइकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना हैं। हमारे जिला संघो को बिना किसी नियम के किया बाहर।


Tnxx for comment