झुंझनु, राजस्थान।
राजस्थान में उपचुनाव को लेकर अब नेताओ ने गावो के दौरे लगाना शुरू लर दिया हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे ही नेता अब गांवों में घूमते नजर आएंगे। मंडावा विधानसभा उपचुनाव के लिए कल भाजपा नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ में मंडावा में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा के लिए जनसम्पर्क किया। इस दौरान ने उन्होंने इस उपचुनाव में भाजपा को वोट देने की मांग की।
राजेन्द्र राठौड़ ने इस दौरान भाजपा सरकारी के किये गए कामों पर बात करते हुए लोगों से समर्थन मांगा, उन्होंने पीएम मोदी के किये गए कार्यों पर भी लोगों को वोट देने की अपील भी की। इस सीट से भाजपा ने सुशीला सिगड़ा को प्रत्याशी बनाया हैं। सिगड़ा झुंझनु पंचायत समिति से लगातार 4 बार प्रधान रह चुकी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की रिटा चौधरी से होने वाला हैं। रिटा चौधरी मंडावा से एक बार पहले भी विधायक रह चुकी हैं।

Tnxx for comment