जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एक बड़ा फैंसला लिया है। सरकार ने गुटखे, तम्बाकू और फ्लेवर्ड सुपारी पर बैन लगा दिया हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐसा फैंसला राजस्थान के युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए लिया है। दरअसल जिस भी पान मसाले या फिर तम्बाकू में निकोटिन, मैग्नीशियम कार्बोनेट या फिर मिनरल ऑयल होगा, उन सब को बैन कर दिया जाएगा।
लेकिन जैसे ही खबर राजस्थान में वायरल हुई, तब से ही राजस्थान ने गुटखे ट्रेंड पर आ गए, लोगों ने गुटखों के हजारों पाउच इकट्ठे करके स्टॉक कर लिए और इन स्टॉक किये हुए गुटखों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। यह काफी चर्चा का विषय भी बन गया। व्हाट्सएप और फेसबुक पर गुटखों के फ़ोटो काफी ट्रेंड भी कर रहे थे।


Tnxx for comment