बाड़मेर, राजस्थान।
गांधी जंयती पर भारतीय जनता पार्टी ने 'गांधी संकल्प यात्रा' की शुरूआत की हैं। कल 2 अक्टूबर को अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। यह एक पैदल यात्रा हैं, जिसका उद्देश्य हर गांव-ढाणी में बैठे व्यक्ति के पास गाँधीजी के संकल्प, अहिंसा धर्म और सत्याग्रह के बारे में बताने का हैं। इसके अलावा इस यात्रा के जरिये भाजपा पीएम मोदी के कामों को भी गांवों में जाकर बताएंगे। यह यात्रा 120 दिन यानी 3 महीने तक चलेगी।
बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने बाड़मेर में शुरू की गांधी संकल्प यात्रा
कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने भी इस यात्रा की शुरुआत अपने संसदीय क्षेत्र में कर दी हैं। आज उन्होंने पचपदरा और बायतु विधानसभा से इसकी शुरुआत की हैं। यह यात्रा 120 दिनों तक चलेगी, इसमें भाजपा के हर सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र में यह यात्रा निकालने को कहा गया हैं।

Tnxx for comment