नारायण बेनीवाल कल अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, जबकि मिर्धा करेंगें अपने मत का प्रयोग

INC News
0

खींवसर, नागौर।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर कल सोमवार को खींवसर और मंडावा में मतदान होगा। इस उपचुनाव में खींवसर सीट हॉट सीट बनी हुई हैं। इस सीट पर एक तरफ कांग्रेस से प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा समर्पित रालोपा से नारायण बेनीवाल हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा हैं।

कल इस सीट पर मतदान होगा, लेकिन रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा इस चुनाव में खुद को वोट देंगें। सामान्तया हर प्रत्याशी चुनाव में खुद को वोट देता हैं, लेकिन नारायण बेनीवाल इस चुनाव में खुद को वोट नहीं दे सकते है, इसके पीछे एक बड़ा कारण हैं।


नारायण बेनीवाल का गांव बरण गांव हैं, यह गांव खींवसर विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता हैं, यह नागौर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। जबकि हरेन्द्र मिर्धा का गांव कुचेरा खींवसर विधानसभा का हिस्सा हैं, इसलिये मिर्धा अपने आप को वोट दे सकते है। नारायण बेनीवाल की तरह ही हनुमान बेनीवाल और उनका पूरा परिवार इस चुनाव में नारायण बेनीवाल को वोट नहीं कर सकता।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default