चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सतीश पूनियां और BJP-RLP गठबंधन को लेकर कहा यह।

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए है। रघु शर्मा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर काफी बयानबाजी की हैं। रघु शर्मा ने कहा कि हाल ही में सतीश पूनियां BJP के अध्यक्ष बने हैं, बहुत सारी लम्बी चौड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए, वसुंधरा जी को sideline करके राजनीति करने की उपज हैं वो, उनका BJP में उतना बड़ा कद भी नहीं, कि वो BJP के प्रदेशाध्यक्ष बनने के लायक हो, BJP में वसुंधरा राजे के खिलाफ नकारात्मक सियासत चल रही हैं, इसी सियासत की उपज मात्र हैं सतीश पूनियां।


BJP-RLP गठबंधन को लेकर भी बोले मंत्री रघु शर्मा

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सतीश पूनियां पर आरोप लगाते हुए भाजपा-रालोपा गठबंधन को लेकर भी एक बयान दिया। रघु शर्मा ने कहा कि क्या पूर्व सीएम को गाली देने के लिए बना यह गठबंधन?  कटारिया-राठौड़ की मौजूदगी में गठबंधन मंच से भद्दा बोला, पता नहीं BJP किस दिशा में जा रही हैं, क्या यह पार्टी विद डिफरेंस हैं? 2 बार सीएम रह चुकी वसुंधरा जी के खिलाफ भद्दा बोला जाए, वो भी उनके सामने जो राजे सरकार में मंत्री , लोकतंत्र में क्या यह सब बीजेपी को शोभा देता हैं? कांग्रेस कभी अपने वरिष्ठ नेताओं को लज्जित नहीं करती।

यह बयान रघु शर्मा ने हाल ही में दिया हैं। उनका सीधा इशारा सतीश पूनियां की तरफ था, पिछले 1 महीने से वसुंधरा राजे राजस्थान की राजनीति से बाहर हैं। रघु शर्मा ने गठबंधन को लेकर भी यह बयान दिया हैं, क्योंकि रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल गठबंधन होने के बाद भी वसुंधरा राजे पर बयानबाजी कर रहे हैं, हालांकि बेनीवाल की बयानबाजी पर सतीश पूनियां ने भी बयान देकर हनुमान बेनीवाल को चेतावनी दी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default