नागौर, राजस्थान।
प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा हो गई हैं। पूरे प्रदेश में 49 नगर निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य निवार्चन आयोग निकाय चुनाव की अधिसूचना 1 नवम्बर को जारी करेगा।16 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान होगा और 19 नवम्बर को इस चुनाव का परिणाम हमारे सामने आएगा।
इस निकाय चुनाव सभी संभागों से मिलाकर 49 नगर परिषद चुने गए हैं, जिनमें इस माह चुनाव होने हैं, बाकी निकायों में अगले चरण में होंगें चुनाव।
नागौर में इन दो जगह पर होंगें निकाय चुनाव
नागौर जिला अजमेर सम्भाग में आता हैं, इसलिए इस जिले में निकाय चुनाव अजमेर सम्भाग से होंगें। इस निकाय चुनाव में नागौर जिले के 2 बड़े शहरों में निकाय चुनाव होंगें। इनमें मकराना नगर परिषद और डीडवाना शामिल है। बाकी जगह पर निकाय चुनाव अगले चरण में होंगें। राजनीतिक दलों ने डीडवाना और मकराना में निकाय चुनाव की तैयारियां भी करना शुरू कर दिया हैं।

Tnxx for comment