कांग्रेस ने राजस्थान उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कुल 40 नाम शामिल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी हैं। इस सूची में कुल 40 नाम सामने आए हैं। स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह ईडवा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद भाया, रमेश मीना, रघु शर्मा और उदयलाल आंजना का नाम शामिल है।

इन सब के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, विधायक हेमाराम चौधरी का नाम भी शामिल है। गौरतलब हैं कि राजस्थान में 2 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा हैं। इनमें खींवसर विधानसभा सीट और मंडावा विधानसभा सीट शामिल हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default