जयपुर, राजस्थान।
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव का मामला काफी गरमाया हुआ है। इस मामले में कांग्रेस की ही नेता आपस में आमने-सामने हो रहे है। RCA के चुनाव की तारीख भी आज घोषित कर दी गई हैं, 27 सितम्बर को RCA का चुनाव होगा। इस चुनाव को लेकर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी और मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आमने-सामने हैं।

रामेश्वर डूडी और सी पी जोशी की फोन पर हुई तकरार, जाने क्या हुआ
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी फिलहाल नागौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और सी पी जोशी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के। अब डूडी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। लेकिन आज डूडी और सी पी जोशी के बीच फोन पर ही खींचतान हो गई। आइये जानते हैं क्या हुआ?
रामेश्वर डूडी ने सी पी जोशी को फोन करके कहा कि - मैं मिलने आ रहा हूँ।
इस पर सी पी जोशी ने दो टूक में कहा कि- कांग्रेस के नेता के तौर पर आ सकते हो, लेकिन मेरे से क्रिकेट की बात मत करना।
जवाब में डूडी ने कहा कि - मैं तो क्रिकेट की बात ही करने आ रहा था।
इस पर सी पी जोशी ने कहा कि - फिर तो न आये तो ही अच्छा है।
इस बात पर डूडी ने कहा कि - ठीक है, गुड़ बाय।
रामेश्वर डूडी और सी पी जोशी में क्रिकेट को लेकर आपस मे खटास आनी शुरू हो गई हैं, हो सकता हैं यह बात अब आगे तक जाए। दिल्ली में होने वाली आलाकमान की मीटिंग में भी इस बात को उठाया जा सकता हैं।

Tnxx for comment