जयपुर, राजस्थान।
हाल ही में 1 सितम्बर से केंद्र सरकार ने पूरे देश मे नया मोटर व्हीकल नियम लागू किया है, इस नियम के तहत अब जुर्मानें की राशि कई गुना बढ़ा दी गई हैं। जहां पहले जुर्माना 300-500 होता था, अब वहीं जुर्माना 5000-10000 के बीच होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह नया नियम सभी राज्यों में तुंरत प्रभाव से लागू करने की बात भी कही हैं। एक ओर सरकार ने इतना भारी भरकम जुर्मानें वाला नियम लगाया हैं, वहीं आम जनता इस नियम को लेकर विरोध कर रही हैं और डरी हुई हैं, क्योंकि इस जुर्मानें मे आम जनता को 25000, 10000 जैसे राशि भरनी पड़ रही हैं, जो हर किसी के बस की बात नहीं हैं।
जुर्मानें कम करके राजस्थान में लगाया जाएगा नया मोटर व्हीकल एक्ट- प्रताप सिंह खाचरियावास
जब यह नियम पूरे देश मे लागू करने की बात हो रही हैं, तो राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस नियम लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं, उन्होंने कहा इतना भारी भरकम जुर्माना हम आम जनता पर नहीं लगा सकते हैं, राजस्थान सरकार आम जनता को राहत देगी। हम जुर्मानें की राशि कम करके इसमें बदलाव करेंगें। यह गलत नीति और बिना सोचे समझे लागू किया गया नियम हैं। गुजरात मे भी भाजपा की सरकार हैं, लेकिन उस सरकार ने भी जुर्माना कम करके यह नियम लागू किया हैं। हमने इसको लेकर बैठक कर ली हैं, अब कुछ दिनों में यह नियम राजस्थान में भी कम जुर्मानें के साथ लागू किया जाएगा।

Tnxx for comment