झुंझुनूं के मंडावा में उपचुनाव से पहले रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की रैली, जाने क्या कहा बेनीवाल

INC News
0

झुंझुनूं, राजस्थान।

राजस्थान में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में एक तीसरा विकल्प बनाने वाले हनुमान बेनीवाल की नजर अब राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं। राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है और यह उपचुनाव संभवतया दिसम्बर में हो सकता हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इसके लिए अब तैयारी शुरू कर चुके है। शुक्रवार को हनुमान बेनीवाल शेखावाटी अंचल के सीकर और झुंझुनूं जिले के दौरे पर थे। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने मंडावा का भी दौरा किया। मंडावा सीट पर उपचुनाव होना है, यही कारण हैं कि बेनीवाल ने मंडावा का दौरा किया है।



उपचुनाव में बीजेपी को साथ लेकर चलने का मन- बेनीवाल

विधानसभा चुनाव में बेनीवाल ने अपनी पार्टी के दम पर ही अकेले चुनाव लड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनावों में बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और खुद नागौर से सांसद बन गए। सांसद के बाद बेनीवाल ने अपनी विधानसभा सीट खींवसर से इस्तीफा दे दिया और मंडावा सीट से विधायक नरेंद्र खीचड़ भी सांसद बन गए और इस्तीफा दे दिया। इस तरह यह 2 सीट खाली हो गई, जिन पर अब उपचुनाव होना है।

अब 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बेनीवाल अपनी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ रखते हैं या नहीं? क्योंकि बेनीवाल ने गठबंधन के समय कहा था कि उनका यह गठबंधन केंद्र में है, न कि प्रदेश में। लेकिन सांसद बेनीवाल ने कल सीकर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका मन बीजेपी के साथ उपचुनाव लड़ने का हैं और कांग्रेस को हराने का हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अभी बात नहीं हुई हैं। आने वाले वाले दिनों में दिल्ली में इस उपचुनाव को लेकर बातचीत की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default