नागौर, राजस्थान।
नागौर जिले के खरनाल गांव में हर वर्ष की भांति तेजादशमी पर इस बार मेला आयोजित किया गया, लेकिन इस बार मेला कमेटी ने धर्मसभा नहीं करवाने का फैंसला कर दिया और इस धर्मसभा को स्थगित कर दिया। हर वर्ष इस धर्मसभा में हजारों की तादात में श्रद्धालु और जाट समाज के तमाम बड़े नेता एक मंच पर एक साथ आते हैं और इस धर्मसभा में समाज के उत्थान के लिए एक मंच पर एक साथ बैठकर चिंतन किया जाता हैं, लेकिन इस बार मेला कमेटी ने मेले के एक दिन पहले धर्मसभा को स्थगित कर दिया।
स्थगन के बाद भी बेनीवाल ने आयोजित की धर्मसभा, हजारों लोग शामिल
इस धर्मसभा के स्थगन के बाद भी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खरनाल में धर्मसभा का एलान कर दिया। हनुमान बेनीवाल ने रविवार सुबह धर्मसभा आयोजित करने का फैंसला लिया। बेनीवाल ने बिना व्यवस्था के ही दोपहर बाद खरनाल में धर्मसभा को शुरू किया। हालांकि हर बार की तरह इस बार खरनाल में इस सभा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की, लेकिन इसके बावजूद सांसद बेनीवाल ने इस सभा को आयोजित किया।
बेनीवाल दोपहर 3 बजे खरनाल पहुंचे और सभा मे आये हजारों की तादात में श्रद्धालुओं को सम्बोधित करने लग गए। बेनीवाल ने इस धर्मसभा के स्थगन को लेकर मेला कमेटी को निशाना बनाया और राजनीतिक तरीके से इस धर्मसभा को रद्द होना बताया।
नए सिरे से शुरू होगा खरनाल में मंदिर का काम- बेनीवाल
नागौर सांसद बेनीवाल ने मेला कमेटीपर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों ने तेजाजी के नाम पर दुकान खोल ली और इसे वे अपने बाप की जागीर समझते हैं। अब मेला कमेटी का दुबारा से चयन होगा, इस कमेटी में बैठे लोग राजनीतिक षडयंत्र रच रहे हैं। अब खरनाल में तेजा मंदिर का काम नए सिरे से किया जाएगा। साथ ही बेनीवाल ने कहा कि आज इस कमेटी की वजह से तेजा भक्त प्यासे बैठे हुए और धूप में बैठे हैं, यह हनुमान बेनीवाल के साथ, हमारे आराध्य देव तेजाजी का अपमान हैं।


Tnxx for comment