सीकर में आज होगा माकपा का चक्का जाम, सभी रास्ते होंगें बन्द, धारा 144 लागू

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

आज सोमवार को सीकर में माकपा और अन्य संगठनों बे मिलकर चक्का जाम और सीकर बन्द बुलाया हैं। यह चक्का जाम 28 अगस्त को सीकर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए उपद्रव को लेकर किया गया हैं। छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई, इसके अलावा छात्राओं को घसीटा और पीटा गया। इन घटनाओं को लेकर माकपा ने प्रशासन के विरोध में सीकर में 9 सितम्बर को चक्का जाम का एलान किया हैं। वहीं प्रशासन ने सीकर में धारा 144 लागू कर दी हैं।

माकपा ने  चक्का जाम के लिए 150 चिन्हित की

सीकर में चक्का जाम को लेकर माकपा ने शहर में 150 जगह चिन्हित की, जहाँ चक्का जाम किया जाएगा। शहर से बाहर जाने वाले सभी छोटे बड़े रास्ते बंद किये जायेंगे, इसके अलावा सीकर में सभी बाजार आज बन्द किये जायेंगे। माकपा के राज्य सचिव कॉमरेड अमराराम की अगुवाई में इस आंदोलन के जरिये सरकार से प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी।


जाने क्या है पूरा मामला

गत 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान कन्या महाविद्यालय सीकर में SFI के कार्यकर्ताओं ने चुनाव और मतगणना दोनों में धांधली का आरोप लगाया, इसके बाद SfI ने सीकर में आंदोलन शुरू किया, लेकिन पुलिस ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस माकपा कार्यालय और जाट बोर्डिंग में घुसकर भी लाठियां बरसाने लग गई। इस प्रकरण में पुलिस ने 3 पूर्व विधायकों सहित कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार भी किया, हालांकि बाद में उनको रिहा कर दिया गया।


30 अगस्त को सीकर में माकपा ने प्रदर्शन कर सरकार से प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। सरकार को माकपा ने 9 दिन का समय दिया था, जो अब पूरा हो गया हैं। हालांकि कन्या महाविद्यालय के प्रिंसिपल को APO कर दिया गया हैं, लेकिन अन्य मांगें नहीं माने जाने पर माकपा अभी भी आंदोलन करने जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default