नागौर, राजस्थान।
नागौर के बी आर मिर्धा कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनावों की लहर देखने को मिल रही हैं। छात्रसंघ चुनाव को लेकर बी आर मिर्धा कॉलेज में सरगर्मी काफी तेज हैं। ABVP और NSUI ने अपने अध्यक्ष पद के उमीदवारों की घोषणा कर दी हैं। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र खोजा को अपना उमीदवार बनाया हैं, वहीं NSUI ने श्रवण चांगल को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। अब देखना होगा कि नागौर की बी आर मिर्धा कॉलेज का ताज किसके सर पर होगा।
दोनों ही छात्र संगठनों के छात्रनेता प्रचार प्रसार में लगे हुए है। 22 अगस्त को चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा, उसके बाद 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है।

Tnxx for comment