डीडवाना, नागौर।
छात्रसंघ चुनाव 2019 को लेकर नागौर जिले के सबसे बड़े और पुराने महाविद्यालय माने जाने वाले बांगड़ कॉलेज डीडवाना में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया हैं। सोमवार को ABVP ने मीटिंग करके अपने पैनल की घोषणा की हैं। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए खुशवंत ठोलिया को मैदान में उतारा हैं, वहीं उपाध्यक्ष आँचल सर्राफ, तो महासचिव पद के लिए संदीप सैनी को टिकट दिया हैं। वहीं महाविद्यालय में सभी छात्रनेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। आगामी 22 अगस्त को नामांकन किया जाएगा।
दूसरी ओर NSUI ने अभी अपने अध्यक्ष पद उमीदवार की घोषणा की हैं, NSUI ने रामरतन बाजडोलिया को अपना उमीदवार बनाया हैं, बाकी के पदों पर NSUI बुधवार को घोषणा करेगी। SFI ने अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र नेतड को अपना प्रत्याशी बनाया हैं, बाकी पदों पर अभी SFI ने भी पत्ते नहीं खोले हैं।

Tnxx for comment