आज सदन में मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने पुलिस विभाग पर सवाल उठाते हुए सदन में पुलिस में सुधार करने की मांग रखी, उन्होंने अपने क्षेत्र मकराना के CI को लेकर भी सवाल उठाए। विधायक रूपाराम मुरावतिया ने CI जितेन्द्र चारण का नाम लेकर कहा कि CI एक विधायक की बात नहीं मान रहा हैं, जिसे जनता ने चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है, CI कह रहा हैं कि जाओ जो करना है करलो। अगर ये बोल एक CI विधायक के सामने बोलता हैं, तो मेरा चुनाव जीतकर यहाँ आना बेकार हैं। मेरा इस सदन में फिर दम घुटता हैं।
विधायक मुरावतिया ने कहा कि यह हालात आज मकराना में बने हैं, लेकिन यह हालात पूरे राजस्थान में बन जाएंगे और हम व आप कुछ नही कर सकेंगें। इसलिए पुलिस विभाग में सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सुधारीकरण की भी जरूरत है।

Tnxx for comment