बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर के गिड़ा थाना क्षेत्र में एक निंदनीय घटना हुई हैं, यहाँ सगे देवर ने पहले अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद बदनामी और डर के मारे अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गिड़ा के लांपुदड़ा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग देवर ने अपनी 25 वर्षीय भाभी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी देवर अभी फरार चल रहा हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।
गुरुवार सुबह भाभी अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, घर से 200 मीटर की दूरी पर देवर ने भाभी का पीछा किया और देवर ने भाभी के साथ काफी देर तक झड़प भी की, इसके साक्ष्य घटनास्थल पर मिले हैं। उसके बाद देवर ने भाभी की हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया हैं। पुलिस अब जांच में जुटी हुई हैं।


Tnxx for comment