बाड़मेर, राजस्थान।
विश्व महिला दिवस को राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति अवार्ड पाने वाली बाड़मेर की रूमा देवी को एक और कामयाबी मिली है। रूमा देवी को अब डिजाइन ऑफ द ईयर-2019 का अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में टैक्सटाइल फेयर इंडिया (टीएफआई) द्वारा मंगलवार को आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता में बाड़मेर की रूमा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें डिजाइनर ऑफ द ईयर-2019 प्रदान किया गया।
ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि कंटेंस्ट का पहला राउंड रूमा देवी ने मई में क्लीयर कर लिया था। जिसमें पूरे भारत से 14 प्रतिभावान यंग डिजाइनर्स को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया। गत 16 जुलाई को कंटेंस्ट के फाइनल राउंड के प्रतिभागियों ने पने कलेक्शन रैम्प पर उतारे। जिसमें रूमा का ब्लैक एंड वाइट कलेक्शन प्रथम स्थान पर रहा।

Tnxx for comment