राजस्थान प्रदेश के शिक्षा मंत्री और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2 बड़ी सौगातें दी हैं। हाल ही में विधानसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने लक्ष्मणगढ़ में राजकीय महाविद्यालय की घोषणा की हैं। इसके अलावा सदन में शिक्षा मंत्री डोटासरा ने सालासर बालाजी मंदिर का मुद्दा उठाया, उन्होंने मांग कि लक्ष्मणगढ़ सालासर बालाजी के लिए मुख्य द्वार के रूप में है, इसलिए लक्ष्मणगढ़ पर्यटन की दृष्टि से काफी अहम जगह हैं।
उनकी मांग के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने सदन में लक्ष्मणगढ़ में पर्यटन केंद्र खोलने की घोषणा की हैं। इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ में 15 करोड़ रुपये की लागत से नेचर पार्क बनाने की घोषणा भी सदन में हुई हैं। इस तरह लक्ष्मणगढ़ में एक साथ यह 3 बड़ी सौगातें मुख्यमंत्री गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने दी हैं। इन घोषणाओं के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं।

Tnxx for comment