Video- पाली में सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, एक के बाद एक 200 सिलेंडर फ़टे

INC News
0

पाली, राजस्थान।

पाली में फोरलेन हाइवे पर केनपुरा के रविवार तडके 5:30 बजे करीब एक घरेलू गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में अचानक आग लगने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। हाइवे पर स्थित एक होटल मालिक गोविन्द सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी धोलाराम परिहार मय पुलिस दल के मौके पर पहुंचे तथा एल एल टी कंपनी के कर्मचारीयो की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे।

इधर फालना,रानी तथा सुमेरपुर से फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक पुरी ट्रक आग की भेंट चढ़ गई। आग से रसोई गैस की टंकिया धमाके के साथ फूटती गई। आग से करीब एक घंटे तक फोरलेन हाइवे पर यातायात बंधित रहा जो पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारू रूप से शुरू करवाया।

मौके पर सुमेरपुर उप खंड अधिकारी,सुमेरपुर पुलिस उप अधीक्षक,गुडा एंदला थानाधिकारी,रानी थानाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
दूता न्यूज -

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default