जयपुर, राजस्थान।
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गांवों के विकास से जुड़ी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत नए कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि इस वित्तीय वर्ष में समय रहते स्वीकृतियां जारी कर विकास के कार्य करवाये जा सकें।
पायलट शुक्रवार को शासन सचिवालय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जायेगी।
प्रदेश में गहराते जल संकट की ओर अधिकारियों का विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए पायलट ने कहा कि जल की बचत, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वर्षा जल संरक्षण के कार्याें की योजना तैयार करें, मनरेगा योजना के तहत भी वाटर हार्वेस्टिगं के लिये पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य करवा कर जल संरक्षण की संभावनायें तलाशें।


Tnxx for comment