नागौर, राजस्थान।
नागौर जिले के हरनावां क्षेत्र के गांव भकरी में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के घर आज परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया पहुंचे, विधायक गावड़िया ने परिवार के साथ शौक व्यक्त किया, वहीं मामले को लेकर जानकारी जुटाई। विधायक ने मृतक के परिवार के लिए हर सम्भव सहायता करने की बात कही। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके परिवार की मदद के लिए निर्देश दिए।
दो बच्चों के साथ कर्ज में डूबे किशन ने की थी आत्महत्या
भकरी गांव के किशनलाल बंजारा ने मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। मृतक किशनलाल कर्ज में डूबने के कारण परेशान था।पिछले 2 साल से मृतक बेरोजगार था और मृतक पर कर्ज का बोझ भी काफी बढ़ गया था, जिसके कारण किशनलाल ने आत्महत्या कर ली। किशनलाल ने अपने 2 साल के बेटे और 4 साल की बेटी के साथ आत्महत्या की। दोनों बच्चों को फंदे पर लटका कर किशनलाल खुद फंदे पर लटक गया।

Tnxx for comment