जयपुर, राजस्थान।
3 साल की ट्विंकल की निर्मम हत्या के बाद पूरा देश आज न्याय की मांग कर रहा हैं। सोशल मीडिया पर ट्विंकल शर्मा के न्याय के लिए कैम्पेन भी चलाया जा रहा हैं। अब इस मामले में नेता, विधायक, बॉलीवुड स्टार सब अपने बयान दे रहे है। इसी कड़ी में रालोपा के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने भी ट्विंकल शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की हैं।
हनुमान बेनीवाल ने योगी आदित्यनाथ से भी की ऐसी मांग
रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया और लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी मासूम ट्विंकल के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाओ ,सख्त कार्यवाही कर त्वरित निर्णय लेवे
#JusticeForTinkleSharma #ट्विंकल_माँगे_इंसाफ।


Tnxx for comment