जयपुर, राजस्थान।
ट्विंकल शर्मा की हत्या और बलात्कार का मामला अब काफी गर्मा गया हैं, सोशल मीडिया पर ट्विंकल शर्मा को न्याय देने के लिए कैम्पेन भी चल रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आरोपियों की फांसी की भी मांग कर रही हैं। यूजर्स इस घटना से काफ़ी गुस्से में हैं, वहीं मीडिया से भी गुस्से में है। यूजर्स का आरोप हैं कि मीडिया ने इस घटना पर कुछ नहीं कहा, जबकि आसिफा के घटना पर बहुत कुछ कहा। फिलहाल सोशल मीडिया पर न्याय की मांग की जा रही हैं, वही जगह-जगह केंडल मार्च निकाले जा रहे है।
रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी कहा फांसी दो दरिंदों को
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अब इस मामले में अपनी बात रखी हैं। बेनीवाल ने लिखा कि #अलीगढ़ में 3 साल की मासूस #ट्विंकल_शर्मा के साथ रेप, गला दबाकर हत्या की जघन्य घटना की जानकारी से रूह कांप उठी,ऐसे दरिंदो को सरे आम फांसी पर लटकाकार सजा देने की जरूरत है।

Tnxx for comment