भाजपा के विधायक दल की बैठक, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को घेरा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

सोमवार को भाजपा ने जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई, इस बैठक में भाजपा ने अगले विधानसभा सत्र में गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। इस मीटिंग में भाजपा के तमाम विधायकों ने भाग लिया। विधायक दल को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया। विधानसभा सत्र 27 जून को शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र में गहलोत सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही हैं।


उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ

विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान की गहलोत सरकार को घेरते हुए उन पर कई हमले किये। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार हर कदम पर विपल रही हैं, राज्य में अशान्ति फैली हुई हैं, बजरी माफिया रोड़ पर लोगों को कुचल रहे है, तो दुष्कर्म पर दुष्कर्म हो रहे हैं, हमने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली हैं, सभी विधायकों को अपने क्षेत्र से सम्बंधित विधानसभा में सवाल लगाने को कह दिया हैं, विधायक 10 दिन अपने क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेंगे और विधानसभा में सवाल उठाएंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default