आज विधानसभा में विधायक बलवान पूनियां किसानों के नारे लगे हुए बैनर पहनकर पहुंचे

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू हो चुका हैं, आज दूसरे सत्र का पहला दिन था। आज के दिन माकपा विधायक बलवान पूनियां सबकी नजरों में रहे, इसका कारण उनकी ड्रेस थी। उन्होंने अपनी ड्रेस के ऊँपर किसान आत्महत्याओं से सम्बंधित कुछ नारे लिखे बैनर को पहन लिया, जो काफी चर्चाका विषय बना। उन्होंने ऐसा सत्ता पक्ष की गहलोत सरकार को घेरने के लिए किया।

बलवान पूनियां ने किसान आत्महत्याके बारे में सदन में आवाज उठाई और पूरे दिन वो किसानों के नारे वाला बैनर पहने हुए रहे। हाल ही में गंगानगर में एक किसान के आत्महत्या का मामला भी बलवान पूनियां ने उठाया। हम आपको बता दे कि बलवान पूनियां हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default