विधानसभा में मीडिया के प्रतिबंध को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अध्यक्ष सी पी जोशी को लेकर कहा ऐसा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने मीडिया पर कई तरह का प्रतिबंध लगा दिया हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने मीडिया को विपक्षी दल के नेताओ से मिलने के लिए भी प्रतिबंध कर दिया हैं, इसके साथ ही मीडिया को लॉबी तक ही सीमित कर दिया हैं। इस प्रतिबंध के बाद विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा अध्यक्ष की निंदा की हैं।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया अलोकतांत्रिक

वहीं विधानसभा में मीडिया के प्रतिबंध पर बोलते हुए रालोपा सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसे अलोकतांत्रिक करार दिया हैं। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष काफी अनुभवी हैं, लेकिन ऐसा निर्णय लिया है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता हैं। मीडिया पर प्रतिबंध लगाना अलोकतांत्रिक हैं, हम इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक ले जाएंगे, वो मीडिया को इस तरह बैन नहीं कर सकते थे, हम तो उमीद कर रहे थे कि इस बार विधानसभा का लाइव प्रसारण होगा, लेकिन उन्होंने तो मीडिया को ही बैन कर दिया। वहीं हनुमान बेनिवाल का कहना हैं कि विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने ऐसा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दबाव के कारण किया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default