रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल आज लोकसभा में लेंगें शपथ

INC News
0

दिल्ली।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला सत्र शुरू हो चुका हैं। लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ है। यह सत्र 27 जुलाई तक चलेगा, इसमें 30 बैठक होगी। इस सत्र में केंद्रीय बजट भी पारित किया जाएगा। पीएम मोदी ने लोकसभा में सोमवार को शपथ ले ली थी, उनके साथ बाकी नेताओं ने भी शपथ ली हैं। 19 जून को लोकसभा में स्पीकर के लिए मतदान होगा। उसके बाद लोकसभा की प्रकिया शुरू की जाएगी।

रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद आज ले सकते है लोकसभा में शपथ

अधिकांश सांसदों ने सोमवार को शपथ ले ली हैं, बाकी बचे हुए सांसदों को आज मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज शपथ लेगी। दूसरी ओर तमाम विपक्ष के नेता भी आज शपथ ले लेंगे। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल भी आज मंगलवार को शपथ लेंगें। सोमवार को उनका नाम नहीं बुलाया गया, इसलिए उनका नाम शपथ के लिए आज बुलाया जा सकता हैं। लोकसभा के कार्यवाहक वीरेंद्र कुमार सभी सांसदों को शपथ दिला रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default