युवराज सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें युवी की जिंदगी से जुड़ी 10 अनसुनी बातें

INC News
0

भारतीय क्रिकेट सबसे बड़े मैच विनर युवराज सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. मुंबई में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. आइये जानते हैं युवराज सिंह की जिंदगी के वो 10 अनसुनी बातें जो शायद ही क्रिकेट फैंस जानते होंगे.

1) युवराज सिंह के खून में क्रिकेट है. दरअसल, उनके पिता योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. योगराज सिंह ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच और छह वनडे मैच खेले थे.

2) बचपन में युवराज सिंह को टेनिस और स्केटिंग की तरफ झुकाव था. लेकिन, पिता के कहने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया.

3) युवराज सिंह को शुरूआती दिनों में क्रिकेट के गुर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सिखाए थे. कहा जाता है कि युवराज सिंह की बल्लेबाजी बचपन में इतनी खराब थी कि वह फुल टॉस गेंदों पर भी बोल्ड हो जाते थे.

4) साल 1995 में युवराज सिंह को पहली बार पंजाब अंडर-16 टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था. जबकि पंजाब अंडर-19 के लिए खेलते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मैच में 137 रनों की लाजवाब पारी खेली थी.

5) साल 2000 में भारत ने पहली बार अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीता था. इस विश्वकप में युवराज सिंह ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 25 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी. और टीम इंडिया को फाइनल में पहुँचाया.

6) उसी साल युवराज सिंह को केन्या के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला. पर असली सफलता उन्हें इंग्लैंड में खेले गये नेटवेस्ट ट्रॉफी में मिली. जहाँ, युवराज सिंह ने 63 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

7) साल 2007 के टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में युवराज सिंह ने छह लगातार छक्के जड़े थे. युवी का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है. साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है.

8) 2011 क्रिकेट विश्वकप में युवराज सिंह ने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी चटकाए थे. भारत को दूसरा विश्वकप जीत दिलाने में युवी ने अहम भूमिका निभाई थी.

9) भारतीय क्रिकेट में अतुल्य योगदान के लिए युवराज सिंह को साल 2012 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जबकि 2014 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी मिला.

10) युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ साल 2016 में शादी रचाई. हेजल कीच हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default