नागौर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में बची हुई सीटों पर 4 मई को चुनाव प्रचार बन्द हो जाएगा, अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा दोनों दिन रात प्रचार कर रहे है, लेकिन पिछले दो दिनों से नागौर में राजपूत वोटर्स को लेकर काफी संयम बना हुआ है। एक ओर भाजपा राजपूत वोटर्स को आकर्षित कर रही हैं, तो कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं, लेकिन इस बीच अब करणी सेना भी नागौर की लड़ाई में कूद पड़ी हैं। करणीसेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने दो टूक बयान दिया हैं। उनका वीडियो भी हम नीचे दिखा रहे है।
RLP के टायर को राजपूत फोड़ देंगे- लोकेंद्र सिंह कालवी
करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी ने लाइव आकर कहा हैं कि आने वाली 4 मई को नागौर में हम बड़ी मीटिंग करेंगें, लेकिन यह तय है कि हम बेनीवाल की RLP के टायर कक हवा जरूर निकाल देंगें, उसके टायर को जरूर फोड़ेंगें, साथ ही दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी जितने भी RLP समर्पित उमीदवार हैं, उनकी भी हम हवा निकालेंगे।
कालवी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राजपूत समाज अभी सामराउ कांड को भुला नहीं हैं और सीकर में हुआ कांड तो नया हैं, उसको राजपूत कभी नहीं भूल सकते है। राजपूत बेनीवाल को हराकर अपनी ताकत दिखाएंगे। करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि 4 मई को खुद लोकेंद्र सिंह कालवी, महीपाल सिंह मकराना और श्याम प्रताप सिंह राठौड़ मिलकर बड़ी मीटिंग करेंगें और फैंसला लिया जाएगा कि वोट किसको देना है?

Tnxx for comment