टायर पर पड़ा एक-एक वोट, मोदी जी को पीएम बनाएगा- मुख्यमंत्री योगी

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

आज नागौर लोकसभा क्षेत्र के डीडवाना में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा की। यह सभा योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में की। मुख्यमंत्री योगी की सभा मे हजारों की संख्या में लोग आए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल जी का चुनाव चिन्ह टायर हैं और टायर पर पड़ा एक-एक वोट मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। हनुमान बेनीवाल जी और सी आर चौधरी मिलकर नागौर को आगे ले जायेंगे।


डीडवाना में योगी आदित्यनाथ ने बोली तेजाजी की जय

मुख्यमंत्री योगी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए, बोले कांग्रेस झूठे वादे करती हैं और निभाती नहीं हैं। योगी ने कहा कि मैने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। मैने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्क्वाड बनवाये। मोदी जी ने देश का विकास करवाया। भारतीय सेना को खुली छूट दी और पाकिस्तान को जवाब दिया। भारतीय पायलट ने पाकिस्तान में जाकर सेना का जहाज गिराया, यब सब मोदी हैं तो मुमकिन हैं। आप हनुमान बेनीवाल को वोट देना, उनका चुनाव चिन्ह टायर हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंत मे गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज की जय बुलवाई, उसके बाद  योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की भी जय बुलवाई।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default