जयपुर, राजस्थान।
Exit polls आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जरूरी नहीं हैं कि एग्जिट पोल सही हो, एग्जिट पोल लगभग गलत ही साबित होते है, ऐसा बहुत बार देखा गया हैं, 2004 में अटल जी के पक्ष में सबकुछ था, लेकिन 10 साल तक यूपीए की ही सरकार रही। देश मे कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी हैं, कई बार परिणाम एग्जिट पोल के उल्टे आये हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैंने 25 सीटों के सभी उमीदवारों से बात की, सभी उमीदवारों का विश्वास बढ़ा हुआ है, सभी कार्यकर्ताओं में जोश हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभी पार्टियों से बात चीत चल रही हैं, लेकिन बात करने वाली टीम का हिस्सा नहीं हूं, जब मैं महासचिव था, उस समय यह काम मैं करता था, अब यह काम दूसरी टीम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो चिट्ठी राज्यपाल को भाजपा ने लिखी हैं, वो एक भाजपा का सपना हैं, कोई राज्यपाल दुबारा से विश्वास मत नहीं करवाता हैं और न ही किसी ने करवाया हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी।

Tnxx for comment