बेनीवाल ने जहां प्रचार किया, वो सब प्रत्याशी जीते चुनाव

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज देश मे लोकसभा चुनाव के परिणाम का दिन हैं। देश मे एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही हैं, वहीं कांग्रेस फिर से बुरी तरह सिमट गई हैं। राजस्थान की बात करे, तो राजस्थान में कांग्रेस का एक बार फिर सुफड़ा साफ हो गया हैं। राजस्थान में भाजपा और रालोपा ने गठबंधन किया हैं, इसमे भाजपा ने एक सीट खाली छोड़ी थी, तो बाकी 24 सीट पर भाजपा ने खुद चुनाव लड़ा।


बेनीवाल ने जहां प्रचार किया, वो सारे प्रत्याशी जीते

वहीं राजस्थान में भाजपा के लिए रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने चुनाव प्रचार भी किया था। एनडीए में बेनीवाल अकेले ऐसे प्रत्याशी थे, जो खुद चुनाव लड़ते हुए दूसरी लोकसभा सीटों पर भी प्रचार कर रहे है। हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर, बाड़मेर, राजसमंद, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर और खुद के क्षेत्र नागौर में चुनाव प्रचार किया हैं।

बेनीवाल ने जहां प्रचार किया, वो सारे प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के साथ लोकसभा जा रहे है। इनमें बाड़मेर से कैलाश चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह, जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह, राजसमंद से दिया कुमारी, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल चुनाव जीत गए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default