जयपुर, राजस्थान।
आज लोकसभा चुनावों के परिणाम पूरे देश के सामने आ गए है। देश मे एक बार फिर भाजपा सरकार बना रही हैं। वहीं कांग्रेस एक बार फिर सता से दूर हो गई हैं, कांग्रेस ने पिछली बार से सीट ज्यादा ली हैं। वहीं राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस का बुरी तरह सुफड़ा साफ हो गया हैं। राजस्थान में exit poll में कांग्रेस को 3 से 4 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली हैं, वहीं खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत बुरी तरह हार गए है।
मुख्यमंत्री गहलोत का हटना तय ? पढ़े यह खबर
विधानसभा चुनावों के बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर काफी घमासान हुआ था, लेकिन देश मे लोकसभा चुनाव होने का सहारा लेकर गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए है। गहलोत ने उस समय लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने का कहकर राहुल गांधी को एक नया सपना दिखाया था, लेकिन वो सपना आज चकनाचूर हो गया।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत अपने ही गढ़ में अपने ही बेटे को नही जीता पाए, मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत बुरे तरह से हारे हैं। सिर्फ 4 महीने बाद कांग्रेस की राजस्थान में ऐसी हालत हो गई हैं, गहलोत के कांग्रेस विरोधी इस हार का जिम्मेदार मुख्यमंत्री गहलोत को मान रहे है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री गहलोत के सीएम पद पर गाज गिर सकती हैं।
वहीं खबर यह भी हैं कि अब मुख्यमंत्री गहलोत को कांग्रेस सीएम पद से हटा सकती हैं और कांग्रेस हेडक्वार्टर में गहलोत को जगह दे सकती हैं, वहीं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को सीएम बना सकती हैं। हालांकि INC News इस ख़बर की पुष्टि नहीं करता हैं, लेकिन ऐसे कयास जरूर लग रहे है।

Tnxx for comment