बाड़मेर, राजस्थान।
देश मे लोकसभा चुनावों का परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है, इस बार भी राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हो गया हैं। वहीं बाड़मेर लोकसभा सीट पर एक बार फिर स्वाभिमान धराशायी हो गया हैं। दरअसल बाड़मेर लोकसभा सीट पर भाजपा के कैलाश चौधरी और कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह जसोल के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। मानवेन्द्र सिंह ने इस चुनाव को स्वाभिमान नाम दिया था।
वहीं राजस्थान में इस सीट पर चुनाव को स्वाभिमान Vs कैलाश चौधरी कहा जा रहा था। मानवेन्द्र सिंह भाजपा के कदावर नेता जसवंत सिंह के बेटे है। जसवंत सिंह को भाजपा ने 2014 में टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी थी। उस समय भी इस चुनाव को स्वाभिमान नाम दिया गया था, लेकिन फिर भी जसवंत सिंह भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी से चुनाव हार गए थे।
जसवंत सिंह ने राजस्थान में भाजपा को खड़ा किया था, उसके बाद जसवंत कई बड़े पदों पर भी रहे थे, टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने भाजपा के साथ बगावत की थी, जिसको उन्होंने अपने स्वाभिमान की लड़ाई बताई, इस कारण चुनाव का नाम भी 'स्वाभिमान' पड़ गया।
इस सीट पर कुल 1413706 वोट पड़े, इनमें से कैलाश चौधरी को 841051, तो मानवेन्द्र सिंह को 519862 वोट पड़े। यहाँ पर 18927 वोट नोटो में पड़े। इस प्रकार यहाँ पर कैलाश चौधरी ने मानवेन्द्र सिंह को 321189 वोट से जीते हैं।

Tnxx for comment