बुरी हार के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया पहला बयान, पीएम मोदी को लेकर कहा ऐसा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

देश मे आज लोकसभा चुनावों का परिणाम आया है, एक बार फिर राजस्थान में भाजपा की सरकार बन गई हैं, वही कांग्रेस को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा हैं, वहीं राजस्थान में कांग्रेस का बुरी तरह से सुफड़ा साफ हो गया हैं। अब इस परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े बयान दिए है। 

कांग्रेस के लिये देश सर्वोपरि है, जबकि भाजपा के लिये सत्ता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने यह आम चुनाव जनहित एवं विकास के मुद्दों पर लड़ा जबकि श्री नरेन्द्र मोदी ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए धर्म,जाति,सेना के शौर्य, पराक्रम के नाम पर यह चुनाव लड़ा। - मुख्यमंत्री गहलोत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हो कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों, सिद्धान्तों, घोषणापत्र के आधार पर जन-जन तक पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम किया। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है,हमें देश की एकता को बनाये रखने के लिए निरन्तर कार्यरत रहना है- गहलोत

शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता एवं कांग्रेसजनों को धन्यवाद।
लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परम्परा को सदैव बनाये रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया। - गहलोत

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default