इस साल कॉलेज में लेना चाहते हो तो यह खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो रह जाओगे बिना एडमिशन

INC News
0

अजमेर, राजस्थान।

कॉलेजों में पंजीयन प्रकिया आज से शुरू हो गई हैं। जिन छात्रों ने अभी 12वीं पास कर ली हैं या जिन्होंने पहले से कर रखी हैं और जो कॉलेज में इस साल प्रवेश लेना चाहते हैं, उन छात्रों के लिए अब कॉलेज में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई हैं। 1 जून से लेकर 15 जून प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में पंजीयन प्रकिया शुरू रहेगी। यह प्रवेश प्रकिया ऑनलाइन हैं। आप किसी भी रोजगार सेंटर, ई मित्र या किसी अन्य सेंटर से अपना फॉर्म भर सकते है।

15 जून तक फॉर्म जमा होने के बाद सभी विश्वविद्यालय अपनी मेरिट जारी करेंगें। मेरिट 18 जून को जारी होगी।उसके बाद 24 जून को मेरिट में आये हुए विद्यार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कॉलेज में करा सकेंगें। महाविधालय में 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू करने की योजना हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default