लाडनूं, नागौर।
राजस्थान प्रदेश के नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में साम्प्रदायिक तनाव होने का मामला सामने आया हैं। लाडनूं के ग्राम निम्बी जोधा में दो समाज विशेष के युवकों ने दूसरे धर्म को लेकर सोशल मीडिया साइट्स पर कई प्रकार की टिपणियां भी की, साथ ही युवकों ने दूसरे धर्म की महिलाओं की अर्धनग्न अवस्था मे फ़ोटो भी शेयर किए। इस तरह करने के कारण निम्बी जोधा में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया।
यहां पढ़ें पूरा मामला- लाडनूं में भड़का धार्मिक तनाव, समाज विशेष के युवकों ने फेसबुक पर डाले आपत्तिजनक पोस्ट
इसके बाद दूसरे समाज ने युवको पर कार्यवाही करने की मांग की और शुक्रवार को लाडनूं थाने का घेराव किया और एक लिखित शिकायत थाने में पेश की, जिसके बाद थानाधिकारी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों को आज कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।
धार्मिक तनाव भड़काने वाले युवक पेशें से अध्यापक
गौरतलब हैं कि फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक मोहम्मद अली भाटी और अब्बास भाटी दोनो ही युवक अध्यापक हैं। अब्बास भाटी सरकारी टीचर हैं, तो मोहम्मद अली भाटी प्राइवेट अध्यापक हैं। आरोपियों पर ग्रामीणों का कहना हैं कि इन्होंने ऐसा पहले भी किया, उस समय राजीनामा करवाकर मामला शांत किया गया था, लेकिन फिर भी युवक नहीं माने, इसलिए यह मामला दर्ज करवाया। दोनों ही युवको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Tnxx for comment