कल सीकर में कॉमरेड अमराराम करेंगें विशाल रोड़ शो, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी रहेगी मौजूद

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

राजस्थान में एक चरण के चुनाव हो चुके है, अब दूसरे चरण के चुनाव में 4 दिन बाकी हैं। वहीं 4 मई को चुनाव प्रचार राजस्थान में बंद हो जाएगा। अब अंतिम दौर में उमीदवारों ने अपना पूरा जोर लगा दिया हैं। सीकर लोकसभा क्षेत्र से माकपा के उमीदवार कॉमरेड अमराराम भी पुरजोर तरीके से प्रचार कर रहे है। कॉमरेड अमराराम शुक्रवार को सीकर में बड़ा रोड़ शो करने वाले है। इस रोड़ शो में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भाग लेने वाली हैं।

यह बड़े नेता कॉमरेड अमराराम के रोड़ शो में भाग लेंगे

कॉमरेड अमराराम का यह विशाल रोड़ शो सीकर के रामलीला मैदान से शुरू होगा। पहले यहाँ पर एक बड़ी आमसभा आयोजित होगी। इस सभा मे माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, माकपा नेता योगेंद्र यादव, गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, माकपा नेता सुभाषिनी अली सहित प्रदेश के दर्जनों नेता इस रोड़ शो में भाग लेंगे। बताया जा रहा हैं कि इस रोड़ शो में हजारों की संख्या में लोग भाग लेने वाले है। 

हम आपको बता दे कि कॉमरेड अमराराम को माकपा ने सीकर लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया हैं। वहीं भाजपा ने सीकर से अपने सांसद सुमेदानन्द को ही फिर से प्रत्याशी बनाया है, तो कांग्रेस ने सुभाष महरिया को टिकट देकर मैदान में उतारा हैं। सीकर लोकसभा सीट पर 6 मई को वोटिंग होनी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default