जयपुर, राजस्थान।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर देश मे एक नया मामला गर्माया हुआ हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर चर्चा भी काफी की जा रही हैं। वहीं खुद राहुल गांधी ने इस्तीफा देने का मन भी बना लिया है, उन्होंने आज दिल्ली में हो रही CWC की बैठक में इस्तीफा देने की पेशकश की हैं, लेकिन यूपीए चेयरपर्सन सोनियां गांधी उनके इस्तीफे को लेकर अभी सहमत नहीं हैं। आज दिल्ली में तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ CWC की मीटिंग हैं, इसमे चुनाव में मिली कड़ी हार के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर कहा ऐसा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल ही दिल्ली पहुंच गए थे, दिल्ली में जाकर गहलोत ने पार्टी में एकजुटता की।मिसाल कायम की। मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। गहलोत ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के परिणाम के बाद राहुल गांधी का इस्तीफा देना बिल्कुल निराधार हैं, हम यह कभी नहीं भूल सकते है कि एनडीए को कड़ी टक्कर देने और उनसे लड़ने में राहुल गांधी का सबसे ज्यादा योगदान हैं। हमने उनकी अध्यक्षता में मुद्दों की लड़ाई लड़ी, आगे भी हम उनकी अध्यक्षता में देश की सेवा करते रहेंगे।

Tnxx for comment